नर सेवा से बढ़ कर दूसरी कोई सेवा नहीं : पुनीत पोद्दार

Dayanand Roy
2 Min Read

रांची : रांची गौशाला न्यास हरमू रोड में प्रेम कुमार और पुनीत कुमार प्रेमसंस ट्रस्ट की ओर से प्रेम कुमार पोद्दार की स्मृति में अन्नपूर्णा सेवा का उद्घाटन पुष्पा देवी पोद्दार ने किया।  कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार के स्वागत भाषण से हुआ।

उन्होंने अपने भाषण में कहा कि नर सेवा-नारायण सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। रांची गौशाला न्यास द्वारा समाज के वंचित वर्गों के लिए अन्नपूर्णा सेवा की शुरुआत की गई है। इस सेवा के तहत जरूरतमंदों लोगों को सस्ते दर पर पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

रांची गौशाला का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को सहायता प्रदान करना और गौ सेवा के साथ-साथ मानव सेवा को बढ़ावा देना है। यह आप सभी महानुभावों के बिना संभव नहीं है।

इस सेवा के तहत रोजाना  जरूरतमंदों के बीच ₹10/- में 6 रोटी, सब्जी एवं अचार का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन मंत्री प्रदीप राजगढ़िया ने किया।

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में रांची गौशाला न्यास के न्यासी अध्यक्ष एवं ट्रस्टी रतन जालान, ट्रस्टी शत्रुघ्न लाल गुप्ता, किशोरी लाल चौधरी, उपाध्यक्ष एस एन राजगढ़िया, कोषाध्यक्ष दीपक पोद्दार मंत्री प्रदीप राजगढ़िया,काशी कनोई, प्रेम मित्तल, बासुदेव भाला,मनीष लोधा, अमित चौधरी, घनश्याम शर्मा, भरत बगड़िया ने अपना सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *