कोलकाता में पश्चिम बंगाल के डीजीपी और मेयर फिरहाद हकीम से मिले हेमंत सोरेन

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार और कोलकाता के मेयर सह शहरी विकास मंत्री फ़िरहाद हकीम से अलग-अलग मुलाकात की।

इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया है। लेकिन मुख्यमंत्री की पश्चिम बंगाल के डीजीपी और शहरी विकास मंत्री से मुलाकात के कई मायने भी निकाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि राजीव कुमार 1989 बैच के आईपीएस हैं।

वह काफी चर्चा में रहे हैं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आज शाम कोलकाता से जमशेदपुर होते हुए रांची लौट आएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *