भाजपा नेता रमेश सिंह को फिर मिली धमकी, जांच में जुटी है पुलिस

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह बिल्डर रमेश सिंह को शुक्रवार को फिर से पीएलएफआई ने धमकी दी है। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे भाजपा नेता के मोबाइल पर 8900159718 से फोन आया।

फोन करने वाले ने खुद को पीएलएफआई का सदस्य बताया और संगठन को मजबूत करने के लिए रंगदारी की मांग की। संगठन को मदद नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी कॉल करने वाले ने दी है।

धमकी भरा कॉल आने के बाद रमेश सिंह ने पूरे मामले की जानकारी सुखदेवनगर थाना प्रभारी, कोतवाली डीएसपी समेत राज्य पुलिस के आला अधिकारियों को दी।

इससे पहले 1 सितंबर की दोपहर भी मोबाइल नंबर 947467147 से रमेश सिंह को पीएलएफआई के नाम पर धमकी मिली थी। इस मामले में सुखदेवनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। बीते पांच दिन में दूसरी बार धमकी मिली है। बता दें पीएलएफआई के नाम पर दो अन्य कारोबारी को भी धमकी मिल चुकी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *