सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लहराया तिरंगा

Dayanand Roy
2 Min Read

तिरंगे की थीम में सजा हुआ था विद्यालय

रांची : अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड स्थित “सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल में 79वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन बड़े ही उत्साह और देशभक्ति युक्त वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक डॉ० दीपक कुमार की ओरसे ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन के जरिए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य और शिक्षा के महत्व पर सुंदर पंक्तियाँ और प्रेरक उद्धरण के साथ विस्तार से समझाया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छोटे बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में रैंप वॉक कर सबका मन मोह लिया। देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य, ड्रिल डांस, देशभक्ति गीतों का म्यूज़िकल मिक्स, नाट्य-नृत्य प्रस्तुति और शक्तिशाली गीतों पर डांस माशअप ने माहौल को ऊर्जावान बना दिया।

समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति के नारों- “जय हिंद”, “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” की गूंज बीच बीच में सुनाई देती रही। बच्चों की जोशीली आवाज़ और उनके आत्मविश्वास ने सभी का दिल जीत लिया।

अंत में, विद्यालय के निदेशक और प्रचार्या ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रहित में सदैव एकजुट रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण तिरंगे की थीम में सजा हुआ था, जो देशप्रेम का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *