नेमरा पहुंचे अखिलेश यादव, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Dayanand Roy
1 Min Read

नेमरा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को नेमरा पहुंचे और यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से मिलकर दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इससे पहले रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा, “JMM और झारखंड के बहुत बड़े नेता शिबू सोरेन नहीं रहे। वे एक ऐसे नेता थे जो जल-जंगल-जमीन से जुड़े हुए थे।

शिबू सोरेन ने आदिवासी भाई-बहनों की समस्याओं और उनके न्याय के लिए जीवन भर संघर्ष किया… आज मैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने आया हूं और उनके दुख में शामिल होने आया हूं।

उनके सभी साथी और सहयोगी दुखी हैं क्योंकि उन्होंने शिबू सोरेन जैसा नेता खोया है। वैसा नेता बनना या होना बहुत मुश्किल है। उनका पूरा जीवन संघर्ष से भरा रहा।

अखिलेश के अलावा देवघर के विधायक सुरेश पासवान ने भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक ग्राम नेमरा में पहुँचकर उनके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *