मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 766.73 करोड़ की लागत से 6 योजनाओं का किया शिलान्यास

Dayanand Roy
1 Min Read

पटना :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना जिलान्तर्गत प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं से संबंधित कुल 766.73 करोड़ रु॰ की लागत से शहरी क्षेत्र की 6 महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया।

इनमें नेहरू पथ के दोनों तरफ रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक भूमिगत नाले के साथ पथ का निर्माण एवं चौड़ीकरण, एम्स गोलम्बर जानीपुर-नौबतपुर पथ का चौड़ीकरण, नौबतपुर लख के पास नए फ्लाईओवर का निर्माण, नेहरू पथ से गोला रोड का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण, खगौल नेहरू पथ-अशोक राजपथ तक रूपसपुर नहर पथ का चौड़ीकरण एवं नेहरू पथ को पाटलि पथ से जोड़ने की योजनाएं शामिल हैं।

इन परियोजनाओं से राजधानी पटना के नए विकसित क्षेत्रों में यातायात सुगम होगा।

इससे पहले उन्होंने शहीद दिवस के अवसर पर 11 अगस्त 1942 को स्वतंत्रता संग्राम के सात अमर शहीदों- उमाकांत प्रसाद सिंह, रामानन्द सिंह, सतीश प्रसाद झा, जगतपति कुमार, देवीपद चौधरी, राजेन्द्र सिंह और राम गोविन्द सिंह के अमर बलिदान को याद किया और उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *