पूर्व प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने सरकारी आवास खाली किया

Dayanand Roy
2 Min Read

नयी दिल्ली: भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित न्यायपालिका के प्रमुख का आधिकारिक आवास खाली कर दिया है। भारत के 50वें प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ आठ नवंबर, 2024 को सेवानिवृत्त हो गए थे।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने अपनी पत्नी कल्पना और दो दिव्यांग बेटियों (प्रियंका और माही) के साथ इस बंगले में निवास किया था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटियों की चिकित्सा स्थिति के कारण व्हीलचेयर-अनुकूल घर की आवश्यकता थी, जिसके चलते सामान स्थानांतरित करने में समय लगा।

उन्होंने कहा कि उनका सामान पहले ही बांधा जा चुका है और कुछ सामान नए घर में भेजा गया है। विवाद के बीच न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने बताया कि उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना से बात की थी, जिन्होंने उन्हें बंगले में रहने की अनुमति दी थी, क्योंकि वह स्वयं आधिकारिक आवास में नहीं रहना चाहते थे।

फिर भी, उच्चतम न्यायालय प्रशासन ने 1 जुलाई को केंद्र सरकार को पत्र लिखकर बंगला खाली कराने की मांग की थी। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने इस मुद्दे पर दुख जताया और कहा कि वह जल्द ही किराए के सरकारी आवास में अपने परिवार के साथ स्थानांतरित हो जाएंगे।

अब बंगला खाली होने के साथ ही यह विवाद समाप्त हो गया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हुई थी और इंटरनेट यूजर्स ने इस पर तरह-तरह के कमेंट किए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *