दिल्ली को 821 करोड़ रुपये की विशेष सहायता देगी केंद्र सरकार: रेखा गुप्ता

Dayanand Roy
1 Min Read

नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 821.26 करोड़ रुपये की विशेष सहायता राशि को मंजूरी दी है।

रेखा गुप्ता ने इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी और उन्हें दिल्ली में जारी विभिन्न योजनाओं की प्रगति और भविष्य की जरूरतों के बारे में जानकारी दी थी।

मुख्यमंत्री ने बताया है कि राजधानी को सही मायनों में ‘विकसित दिल्ली’ बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने सह एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

 इस राशि की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने ‘राज्यों के लिए पूंजीगत निवेश हेतु विशेष सहायता योजना (एसएएससीआई) 2025-26 के अंतर्गत दिल्ली के विकास के लिए 821.26 करोड़ रुपये यह राशि मंजूर की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *