भाजपा और नीतीश कुमार ने बिहार को भारत की अपराध राजधानी बना दिया: राहुल गांधी

Dayanand Roy
2 Min Read

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि पटना के जाने-माने व्यवसायी गोपाल खेमका की उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से एक बार फिर साबित हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को ‘‘भारत की अपराध राजधानी’’ बना दिया है।

गांधी ने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान सिर्फ सरकार बदलने के लिए नहीं बल्कि राज्य को बचाने के लिए होगा। उन्होंने आगे कहा कि बिहार के भाइयों और बहनों, यह अन्याय अब और नहीं सहा जा सकता।

जो सरकार आपके बच्चों की सुरक्षा नहीं कर सकती, वह आपके भविष्य की जिम्मेदारी भी नहीं ले सकती। हर हत्या, हर लूट, हर गोली- एक चीख है बदलाव की। अब वक्त है एक नए बिहार का- जहां डर नहीं, तरक्की हो।

इस बार वोट सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बिहार को बचाने का है। गौरतलब है कि यह वारदात उनके बेटे गुंजन खेमका की हत्या के छह साल बाद हुई है। गुंजन की हत्या भी इसी तरह से की गई थी।

DGP विनय कुमार ने बताया कि पुलिस ने व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड पर SIT का गठन किया है। एसपी सिटी सेंट्रल इस एसआइटी का नेतृत्व कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *