पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी का अगला भाग 20 जुलाई को जारी होगा

Dayanand Roy
1 Min Read

नयी दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर लिखी गई अभिषेक चौधरी की दो भागों वाली जीवनी का दूसरा और अंतिम खंड 20 जुलाई को बाजार में आएगा। प्रकाशन गृह पैन मैकमिलन इंडिया ने रविवार को घोषणा की।

‘बिलिवर्स डाइलेमा: वाजपेयी एंड द हिंदू राइट्स पाथ टू पावर’’, पुरस्कृत ‘‘वाजपेयी: द एसेन्ट ऑफ द हिंदू राइट’’ (2023) की अगली कड़ी है।

इसे समकालीन भारत के राजनीतिक इतिहास के रूप में वर्णित किया गया है जो 1978-2018 के बीच के महत्वपूर्ण काल पर प्रकाश डालती है, जिस दौरान ‘‘परिवर्तनकारी 40 साल की अवधि में हिंदू दक्षिणपंथियों को हाशिये से सत्ता में आते देखा गया।’’

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *