Home » बंधु तिर्की ने केसी वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक से की मुलाकात, झारखंड में संगठन विस्तार और मजबूती पर हुई चर्चा

बंधु तिर्की ने केसी वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक से की मुलाकात, झारखंड में संगठन विस्तार और मजबूती पर हुई चर्चा

by Dayanand Roy

रांची : झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की दिल्ली प्रवास पर है। इस क्रम में बंधु तिर्की ने मंगलवार को पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक से मुलाकात की।

दोनों नेताओं से झारखंड में कांग्रेस के संगठनात्मक काम-काज और विस्तार को लेकर चर्चा हुई। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने संगठन सृजन को लेकर राज्य में प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक चलाए जा रहे अभियान की जानकारी भी दी।

झारखंड में कांग्रेस का संगठन कैसे प्रभावशाली बने और इसके साथ-साथ जनता से जुड़ी हुई समस्याओं का कैसे समय रहते समाधान हो, इस पर सबसे ज्यादा फोकस करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

राज्य में गठबंधन वाली सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में संगठन की भूमिका को सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है। कांग्रेस का उद्देश्य राज्य की जनता से किए गए हर एक वायदे को समय पर धरातल पर उतारना है।

वर्तमान में राज्य के सभी 24 जिलों में कांग्रेस संगठन को गतिशील बनाने और कार्यकर्ताओं की भूमिका को रेखांकित करने का निर्णय लिया गया है।

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने बताया है कि कांग्रेस फिर एक बार अपने पुराने राजनीतिक इतिहास को रचने के लिए तैयार है। इसमें संगठन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

देश के जन प्रिय नेता राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प कांग्रेस के हर एक नेता और कार्यकर्ता ने लिया है। उसी संकल्प को साकार करने की दिशा में कांग्रेस संगठन काम कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment