Home » डॉ सोनाझारिया मिंज को यूनेस्को का को-चेयर पर्सन नियुक्त करना झारखंड वासियों के लिए गर्व की बात : शिल्पी नेहा तिर्की

डॉ सोनाझारिया मिंज को यूनेस्को का को-चेयर पर्सन नियुक्त करना झारखंड वासियों के लिए गर्व की बात : शिल्पी नेहा तिर्की

by Dayanand Roy

रांची : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की पूर्व कुलपति डॉ सोनाझारिया मिंज को यूनेस्को का को-चेयर पर्सन नियुक्त करना झारखंड वासियों के साथ-साथ आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात है।

आज अपने आवास पर उन्होंने डॉ सोनाझारिया मिंज से मुलाकात की। शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि डॉ सोनाझारिया मिंज की इस नई भूमिका से आदिवासी भाषा , संस्कृति और विरासत को मजबूती मिलेगी।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड की आदिवासी विरासत के साथ वर्तमान चुनौतियों को रखने में मदद मिलेगी। यूनेस्को का उद्देश्य शिक्षा , विज्ञान ,संस्कृति और संचार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को बढ़ावा देना है। निःसंदेह डॉ सोना झारिया मिंज इस भूमिका को निभाने में शत-प्रतिशत सफल होंगी।

Related Articles

Leave a Comment