लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत 1,200 किलोग्राम दशहरी आम (400 बक्से, प्रत्येक का वजन तीन किलोग्राम) हवाई मार्ग से दुबई भेजा गया है। रविवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।
बयान के मुताबिक आयातक कंपनी वरग्रो ट्रेडिंग एल एल सी, दुबई, यूएई है और भेजे गए आम का कुल मूल्य 2,992 अमेरिकी डॉलर है, जो उत्तर प्रदेश के आम उत्पादकों को वैश्विक बाजार में नई पहचान दिला रहा है।
