22 जून को बलिदान दिवस होगा ऐतिहासिक : सुदेश महतो

Dayanand Roy
2 Min Read

कांके और ओरमांझी में आजसू की तैयारी बैठक संपन्न

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो 22 जून को आयोजित बलिदान दिवस की तैयारी में लगे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने में स्वयं जुट गए हैं।

 उन्होंने शनिवार को अपने बुकरू स्थित आवास में कांके विधानसभा और कल देर रात ओरमांझी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

 श्री महतो ने कहा कि आगामी 22 जून को रांची में आयोजित बलिदान दिवस ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान और आंदोलनकारियों के संघर्ष की बदौलत झारखंड बना है।

बैठक को मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर, युवा नेता संजय मेहता आदि ने भी संबोधित किया।

श्री महतो कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक पंचायत और ग्राम का दौरा कर लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में राज्य की राजनीतिक दिशा ठीक नहीं हैं।

 राज्य में भ्रष्टाचार और लुट का बाजार गर्म है। जनसमस्याओं का समाधान करने में पदाधिकारियों की रुचि नहीं दिखती। युवाओं को रोजगार का सपना दिखाकर हेमंत सरकार सो गई है। ऐसे माहौल में आजसू पार्टी सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

कांके विधानसभा की बैठक में रांची जिला कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष लाल अमन शाहदेव, जिला परिषद सदस्य रामजीत गंझू, पार्वती देवी, सत्यनारायण मुंडा, नागेश्वर महतो, रूपलाल महतो, संजीव महतो, अभिषेक राज हेरेंज, मीना देवी, सूरज मिश्र, मोजिबुल रहमान, किशोर महतो, विकास चौहान, रामविलास गोप, शत्रुघ्न महतो, राजेश उरांव, रूपाश्री गाड़ी, कमला देवी, अजीत कश्यप, मनोज महतो, सचिन महतो, दीपक दुबे आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *