दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Dayanand Roy
1 Min Read

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय श्लोक तिवारी के रूप में हुई है, जिसने शराब के नशे में डायल 112 पर कॉल करके धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक ठग है और अक्सर अपनी पहचान बदलता रहता है।

गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त ऋतेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के सिम कार्ड की जांच की, जो गोरखपुर में रजिस्टर्ड पाया गया। इसके बाद गोरखपुर पुलिस से संपर्क कर संयुक्त रूप से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *