Home » आदिवासी सोशियो- एजुकेशन एंड कल्चर एसोसिएशन की वेबसाइट का चंपाई सोरेन ने किया शुभारंभ

आदिवासी सोशियो- एजुकेशन एंड कल्चर एसोसिएशन की वेबसाइट का चंपाई सोरेन ने किया शुभारंभ

by Dayanand Roy

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा  नेता चंपाई सोरेन ने रविवार को एसेका (आदिवासी सोशियो- एजुकेशन एंड कल्चर एसोसिएशन) के 62वें स्थापना दिवस पर, संस्था की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि

संथाली भाषा की लिपि ओलचिकी के आविष्कारक पंडित रघुनाथ मुर्मू ने संथाली भाषा और संस्कृति के विकास को लेकर जो अभियान शुरू किया था, यह वेबसाइट उसे वैश्विक स्तर पर ले जायेगी।

गौरतलब है कि इस वेबसाइट पर संथाली भाषा (ओलचिकी लिपि) में प्रकाशित साहित्य, पुस्तकें एवं पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाई जायेगी। इसके साथ-साथ, इसके माध्यम से संथाली भाषा में शिक्षा देने वाले संस्थानों को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Comment