
रांची : हेमंत सरकार में श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण तथा उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने शुक्रवार को धुर्वा स्थित मंत्री बंगले में गृह प्रवेश किया। उनको बंगला नंबर 11 आवंटित किया गया है। सुबह वैदिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना का कार्यक्रम हुआ।

हालांकि, मंत्री संजय प्रसाद यादव कुछ विशेष कार्यों से रांची से बाहर रहने के कारण गृह पूजा में नहीं बैठ पाए। उनके पुत्र रजनीश भारती पूजा पर बैठे। इसके साथ ही उनके अन्य परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

वहीं शाम को मंत्री संजय प्रसाद यादव रांची लौट आए। इस मौके पर उन्हें गृह प्रवेश की बधाई देने वालों का आवास पर तांता लग गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप, राजद नेता अभय सिंह, गौतम सागर राणा, अनीता यादव, डॉक्टर मनोज सहित पार्टी के कई लोगों ने उन्हें बधाई दी।
वहीं, फेडरेशन चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ए गटानी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सुनील सरावगी सहित कई लोगों ने मंत्री को बुके देकर बधाई दी। इसके अलाव उधोग विभाग के संयुक्त सचिव प्रणव पाल सहित श्रम नियोजन विभाग के कई अधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी। इस मौके पर मंत्री के आवास पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था।


