
रांची : केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल के उपलक्ष्य में रांची महानगर और ग्रामीण जिला भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में लेक गार्डन अरगोड़ा में प्रोफेशनल मीट का आयोजन मंगलवार को किया गया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सबके साथ और सहयोग के कारण आज मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल पूरे हो रहे। तीसरी बार मोदी सरकार भारत की जनता का आशीर्वाद है।

स्मृति ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सत्ता के लिए नहीं बल्कि गांव, गरीब, किसान और महिला की सेवा के लिए समर्पित है। भाजपा सत्ता की नहीं राष्ट्र की उन्नति के लिए संकल्पित है।
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी जो डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बलिदान और करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग-तपस्या से सिंचित पार्टी है।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश में सुशासन और सुरक्षा को मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया है।
कांग्रेस के 60 वर्षों के शासन ने उग्रवाद,आतंकवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। ग्रामीण लोगों को उग्रवादियों के भय से घर बार को छोड़कर भागना पड़ा था। लेकिन आज मोदी सरकार ने नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ा कार्य किया है।
आंतरिक और बाह्य दोनों प्रकार की सुरक्षाओं को मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया है। दुश्मनों को एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर से अभूतपूर्व जवाब दिए जा रहे। आज का भारत चिट्ठी नहीं लिखता बल्कि जवाब देता है।
वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय ने कहा कि अलग झारखंड प्रदेश भाजपा की देन है और भाजपा इसे संवारेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार, धर्मांतरण, उग्रवाद और विदेशी घुसपैठ के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहेगी।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू,विधायक सीपी सिंह,नवीन जायसवाल, महानगर जिलाध्यक्ष वरुण साहू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष धीरज महतो, आरती कुजूर,विकास प्रीतम ,आरती सिंह,सरोज सिंह,दीपक बंका शिवपूजन पाठक,ऊषा पांडे,सत्यनारायण सिंह, अरुण झा, लक्ष्मी कुमारी,सीमा सिंह, योगेंद्र प्रताप,अशोक बड़ाईक, सुबोध सिंह गुड्डू, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, राजू सिंह, अनिता वर्मा, वीणा मिश्रा, सुधीर श्रीवास्तव,अरविंद कुमार, मुकेश केसरी एल, अमित चौधरी, मुकेश काबरा, नीरज सिंह , तद्दाश बाकची, प्रज्ञा तिवारी,दीना पांडे,अंकित वर्मा, करण कुमार, मनीत मोहन, रुचि कुमारी, अभिषेक रामदीन, डॉ तान्या सहित बड़ी संख्या में प्रोफेशनल और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


