71

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को कहा है कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू का यह दावा ‘‘पूरी तरह झूठा’’ है कि सरकार ने विदेश जाने वाले प्रतिनिधिमंडलों के लिए मुख्य विपक्षी दल से चार नाम नहीं मांगे थे।

उन्होंने यह दावा भी किया कि प्रतिनिधिमंडलों के लिए नामों की स्वीकृति नहीं लेकर सरकार ने तुच्छ राजनीति की है। विदेशी दौरों पर कांग्रेस के बारे में बुरा-भला कहने तथा उसे बदनाम करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब उसकी मदद ले रहे हैं क्योंकि उनका विमर्श ‘पंचर’ हो चुका है।



