छक्के के साथ फिफ्टी, चौके के साथ सेंचुरी, विराट कोहली ने जड़ा 83वां शतक

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची में फिर गरजा किंग का बल्ला, कई रिकॉर्ड ध्वस्त

रांची : विराट कोहली ने रविवार को रांची के मैदान में बल्ले से धूम मचाई। कोहली तीसरी बार इस मैदान पर वनडे इंटरनेशनल में शतक पूरा करने में कामयाब रहे। कोहली ने इस दौरान रोहित शर्मा के साथ शानदार शतकीय साझेदारी की।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर (रविवार) को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में हुए मुकाबले में भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कोहली ने 7 चौके और पांच छक्के की सहायता से 102 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया। कोहली 38वें ओवर में मार्को जानसेन की 5वीं गेंद पर चौका जड़कर शतकीय आंकड़े तक पहुंचे। 

विराट कोहली के वनडे इंटनेशनल करियर ये 52वां शतक रहा। कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट के एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक अपने नाम किए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *