रांची : तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान श्री विक्रमार्क ने मुख्यमंत्री को हैदराबाद में आगामी 8-9 दिसंबर को आयोजित होने वाले तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट में शामिल के लिए आमंत्रित किया।
मुलाकात के क्रम में तेलंगाना एवं झारखण्ड के बीच आपसी सहयोग के विषयों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश उपस्थित रहे।