तेजस्वी यादव ने बिहार के लेनिन जगदेव बाबू को उनके शहादत दिवस पर नमन किया

Dayanand Roy
1 Min Read

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के लेनिन जगदेव बाबू के शहादत दिवस पर शुक्रवार को सासाराम में आयोजित राजनीतिक एकजुटता रैली में उमड़े जनसैलाब से संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने जगदेव बाबू को नमन किया। रैली में तेजस्वी ने कहा कि बिहार बदलाव को लेकर बेचैन है। 20 वर्षों की डबल इंजन एनडीए सरकार ने बिहार को गरीबी, बेरोजगारी, पलायन, अशिक्षा, अपराध और पिछड़ेपन का केंद्र बना दिया है।

हर जाति-वर्ग नीतीश-मोदी सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार-घूसखोरी और प्रशासनिक अराजकता से त्रस्त है।

हम समाजवादी लोग बाबू जगदेव कुशवाहा की शहादत को भूल नहीं सकते, उन्होंने हमारे लिए अपनी जान कुर्बान की। वंचित उपेक्षित उत्पीड़ित और गरीब लोग एकजुट रहेंगे तो दलित-पिछड़ा-गरीब विरोधी ताकतों को हरा अपने हक अधिकार वाली सरकार चुनेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *