पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र धोनी सहित सात क्रिकेटर आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में

Dayanand Roy
1 Min Read

लंदन : पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी मैथ्यू हेडन और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज हाशिम अमला के साथ वर्ष 2025 के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।

आईसीसी अपने हॉल ऑफ फेम 2025 में सात क्रिकेटरों को शामिल करेगी जिसमें पांच पुरुष और दो महिला खिलाड़ी हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 विश्व कप के साथ 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।

2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 17266 रन है। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड भी महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *