Home » होटल रैडिशन ब्लू में डांडिया धमाल, अलीशा के साथ रंगीलो म्हारो ढोलना पर झूमी रांची

होटल रैडिशन ब्लू में डांडिया धमाल, अलीशा के साथ रंगीलो म्हारो ढोलना पर झूमी रांची

by Dayanand Roy

नवरात्र में रांचीवासियों के सर चढ़कर बोला सिंगर अलीशा अरोड़ा का सिंगिंग टैलेंट

रांची : हाई वोल्टेज म्यूजिक। रौशनी की चकाचौंध। नवरात्र की धूम और सिंगर अलीशा अरोड़ा की मखमली आवाज का जादू सोमवार को रांचीवासियों के सिर चढ़कर बोला। होटल रैडिशन ब्लू में आयोजित डांडिया नाइट में अलीशा ने रांचीवासियों को अपने सिंगिंग टैलेंट से झूमा दिया।

अलीशा ने रंगीलो म्हारो ढोलना गीत जैसे ही गाना शुरू किया, होटल रैडिशन ब्लू के हॉल में डांडिया कर रहे युवाओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। इसके बाद अलीशा ने एक से एक गानों पर अपनी गायिकी की प्रस्तुति दी।

चाहे वो तू लगावेलू जब लिपस्टिक, हिलेला आरा डिस्टिक, जिला टॉप लगालू- कमरिया करे लपालप लॉलीपॉप लागालू।

मिस्टर नटवरलाल मूवी का सांग परदेशिया भी लोगों को पसंद आया

सिंगर अलीशा अरोड़ा ने डांडिया नाइट में अमिताभ बच्चन और रेखा अभिनीत फिल्म मिस्टर नटवरलाल का सांग परदेशिया ये सच है पिया सब कहते हैं मैंने तुझको दिल दे दिया, मैं कहती तूने मेरा दिल ले लिया पर लोगों का मन मोह लिया।

इसके बाद परी हूं मैं, रामजी की निकली सवारी… गोविंदा आला रे… पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के बीच में अलीशा दर्शकों की मांग पर स्टेज से नीचे उतरीं और डांडिया खेल रहे लोगों के साथ डांस करने लगीं। 

गाने के बोल थे- एजी, ओजी लोजी सुनो जी, कहता हूं मैं जो वो तुम भी कहो जी- वन टू का फोर- फोर टू का वन, माइ नेम इज लखन। कार्यक्रम का टाइटल स्पांसर बहुबाला प्राइवेट लिमिटेड था जबकि इवेंट पार्टनर इंडीक्राफ्ट था। डांडिया में सबने इंज्वाय किया और लंच तथा स्नैक्स का आनंद लिया।

Related Articles

Leave a Comment