55

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें अपना अभिभावक बताया।

तेजस्वी ने कहा कि वे हाशिए के समूहों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। उन्होंने वंचितो, उपेक्षितों के हितों के लिए कार्य करते हुए अपना जीवन राज्य और देश की सेवा में समर्पित किया।



