रांची : भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने गुरूवार को सरला बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित नेशनल फाइनेंस कॉन्क्लेव 2.0 के समापन सत्र को संबोधित किया।
कॉन्क्लेव में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विशेषज्ञों के साथ वित्त और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे समसामयिक विषय पर संवाद हुआ।
इस मौके पर श्री वर्मा ने कहा कि मैं विश्वविद्यालय प्रबंधन, वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन संकाय, आईसीएआई रांची शाखा, एसटीपीआई तथा सभी वक्ताओं और प्रतिभागियों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।

