पटना में से’क्स रैकेट को लेकर छापा, होटल संचालक समेत 12 हिरासत में

Dayanand Roy
2 Min Read

पटना : राजधानी पटना में रेलवे स्टेशन के आसपास सेक्स रैकेट का धंधा खूब चल रहा है। पुलिस ने एक नाबालिग बहू की शिकायत पर छापेमारी की तो दंग रह गई। 16 साल की नाबालिग ने अपने ससुराल वालों पर जबरन देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया था। उसकी शिकायत पर पुलिस ने करबिगहिया इलाके में होटल गणपति और होटल मंगलम में छापेमारी की। एक साथ होटल में की गई छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया।

पुलिस ने होटल संचालक समेत 12 लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें कई महिलाएं है। छापेमारी के बाद पुलिस ने होटल गणपति के मालिक रिपु प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया वहीं होटल मंगलम के मालिक विजय कुमार की तलाश जारी है।

दोनों होटल संचालक लड़कियों को बहला-फुसलाकर देह व्यापार के धंधे में लाते थे। एएसपी अभिनव ने बताया कि अबतक की जांच में ये भी सामने आया है कि होटल में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार करवाया जाता था। पुलिस की इस छापेमारी में परसा बाजार से आया युवक भी रंगे हाथ पकड़ा गया।

उसने पुलिस को बताया कि वो अपनी भाभी के साथ पहली बार कुछ वक्त बिताने होटल में आया था और उसने होटल वाले को 500 रुपए दिये थे। पुलिस की गिरफ्त में आते ही युवक बार-बार अपनी गलती की माफी मांगता रहा और कहता रहा, “सर पहली गलती है, आगे से नहीं आऊंगा.” फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *