Home » प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईद की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईद की बधाई दी

by Dayanand Roy

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ईद-उल-अजहा के अवसर पर लोगों को बधाई दी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं।

यह पर्व हमारे समाज में शांति के ताने-बाने को मजबूत करे और सद्भाव को बढ़ावा दे। मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं।’’ ईद-उल-अजहा मुख्य इस्लामी त्योहारों में से एक है।

यह अल्लाह के हुक्म का पालन करने के लिए पैगंबर इब्राहिम के अपने बेटे की बलि देने के लिए तैयार होने की याद में मनाया जाता है। 

Related Articles

Leave a Comment