बैग निर्माण इकाई से लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे : नीतीश कुमार

Dayanand Roy
1 Min Read

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बेला औद्योगिक क्षेत्र, मुजफ्फरपुर में उच्च गुणवत्ता के बैग निर्माण की नई औद्योगिक इकाई का उद्घाटन किया।

उद्घाटन के पश्चात् उन्होंने यूनिट का निरीक्षण किया तथा यूनिट में कार्यरत लोगों से बातचीत कर पूरी व्यवस्था की जानकारी ली।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस औद्योगिक इकाई के कार्यरत होने से लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और राज्य का आर्थिक विकास होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *