Home » हैंडलूम एक्सपो में धूम मचा रहा 3000 रुपये किलो का पहाड़ी लहसुन

हैंडलूम एक्सपो में धूम मचा रहा 3000 रुपये किलो का पहाड़ी लहसुन

by Dayanand Roy

हाई बीपी के मरीजों के लिए वरदान है पहाड़ी लहसुन

रांची : हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए खुशखबरी है। उनके मर्ज का देशी इलाज हरमू में लगे हैंडलूम एक्सपो में उपलब्ध है। 3000 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध इस लहसुन की खासियत ये है कि ये हाई बीपी को कंट्रोल करने के साथ कई अन्य मेडिसीनल गुणों से भरपूर है। यह लहसुन पूरे भारत में सिर्फ कश्मीर की पहाडियों में ही होता है।

उन्होंने कहा कि यह पहाड़ी लहसुन कश्मीर के अनंतनाग, रजौरी और बारामुला की पहाड़ियों में उगाया जाता है। इसके मेडिसीनल गुणों के कारण इसकी कीमत समान्य लहसुन से अधिक है। मेले में फेमस कश्मीरी ड्राई फ्रूट्स का स्टॉल लगानेवाले नेसार अहमद ने बताया कि कश्मीरी लहसुन का सेवन कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में फायदेमंद होता है।

कई बीमारियों में फायदेमंद

कश्मीरी लहसुन का सेवन शरीर में डीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को कम करने में उपयोगी होता है। यही नहीं यह डायबिटीज में भी बेहद फायदेमंद है। कश्मीरी लहसुन में मौजूद एलिसिन, विटामिन बी और थायमिन शरीर में इंसुलिन का निर्माण करने में फायदेमंद होता है।

कश्मीरी लहसुन का रोजाना सेवन करने से कुछ दिनों में ही ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में फायदा मिलता है। इसके अलावा हिमालयन सिंगल क्लोव गार्लिक या कश्मीरी लहसुन का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। कश्मीरी लहसुन का रोजाना सेवन करने से कैंसर जैसी घातक बीमारी का खतरा भी कम होता है।

4500 में मिल रही गणेश की प्रतिमा

मेले में यूपी से आए प्रखर प्रजापति के स्टॉल में माटी के गणेश की खूबसूरत प्रतिमा उपलब्ध है। करीब सवा दो फीट की यह प्रतिमा 4500 रुपये की है। वहीं छोटी प्रतिमा 2250 रुपये की आए। इस स्टॉल के ऑनर मोहम्मद शकील ने बताया कि हम लखनऊ से आए हैं। मेले में ग्राहकों का रिस्पांस अच्छा मिल रहा है। मेले में कुर्ता पायजामा के साथ बेड शीट, कंफर्टर और ड्राइ फ्रूटस की अच्छी बिक्री हो रही है।

Related Articles

Leave a Comment