
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की पार्टी सदस्यता अभियान की शुरुआत
महेश कुमार सिन्हा
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली भारी सफलता के बाद जदयू ने अपने जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए शनिवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया।

इसमें चुनावी माहौल में गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर मतदाताओं को जोड़ने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी नेतृत्व की ओर से सम्मान पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की भी शुरुआत की। सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदस्यता ग्रहण की। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें सदस्यता दिलाई। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संजय झा को सदस्यता दिलाई।
जिसके बाद वशिष्ठ नारायण सिंह ने सदस्यता ग्रहण की। फिर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगते रहे। मंच पर गजब का नजारा दिखा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों सदस्यता लेने के लिए होड़ मच गई। सभी नेता चाहते थे कि उन्हें मुख्यमंत्री के हाथों ही सदस्यता ग्रहण करने को मिले।
बता दें कि सभी पार्टियों के सदस्य बने रहने का एक नियम होता है। सदस्यता ग्रहण करने के बाद उसका एक निश्चित कार्यकाल होता है। जिसके बाद नेता को फिर से सदस्यता ग्रहण करनी होती है। ऐसे में जदयू ने आज से सदस्यता अभियान शुरू किया। वहीं संजय झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी की ओर से वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में नाम दर्ज होने पर बधाई भी दी। दरअसल, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने पत्र के माध्यम से कहा है कि लगातार दस बार राज्य का नेतृत्व करना लोकतांत्रिक इतिहास में एक दुर्लभ उपलब्धि है।
यह न केवल एक उल्लेखनीय व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण भी है। शासन, विकास, सामाजिक कल्याण और प्रशासनिक स्थिरता के प्रति आपका यह निरंतर प्रयास लाखों लोगों को प्रेरित करता रहेगा। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने संसूचित किया है कि इस अनुकरणीय और ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में औपचारिक रूप से नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री बिहार का नाम अपनी प्रतिष्ठित वैश्विक सूची में शामिल कर आपको आधिकारिक प्रमाण पत्र समर्पित करने पर खुद को गौरवान्वित महसूस करेगा।
नीतीश कुमार रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं की निष्ठा, परिश्रम और संगठनात्मक मजबूती की खुलकर तारीफ की।
उमेश कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली जीत किसी चमत्कार का परिणाम नहीं, बल्कि हजारों समर्पित कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत का फल है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ऐसे सम्मान समारोह नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि


