पति का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध, पत्नी ने विरोध किया तो मार दी गोली

Dayanand Roy
2 Min Read

पलामूः पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति और उसका पूरा परिवार फरार हो गया है। फरवरी 2025 में ही दोनों की शादी हुई थी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम करने के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है।

पलामू के मेदिनीनगर की रहने वाली सिमरन की शादी फरवरी महीने में पाटन के नौडीहा के रहने वाले विनीत सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही विनीत सिंह के किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध को लेकर सिमरन परेशान चल रही थी। इस बीच सोमवार को भी विनीत सिंह के दूसरे संबंध को लेकर सिमरन के साथ विवाद हुआ था।

जहां रात में सिमरन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने का आरोप सिमरन के पति विनीत सिंह पर लगी है। सिमरन के सीने में दो गोली लगी थी और उसके मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद विनीत सिंह और उसका पूरा परिवार फरार हो गया। इस हत्याकांड को लेकर पाटन थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि विनीत सिंह का किसी दूसरी लड़की के प्रेम संबंध था, जिसका विरोध उसकी पत्नी कर रही थी।

घटना के समय दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े में विनीत सिंह ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कई इलाकों में छापेमारी कर रही है। शव का पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भेजा गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *