Home » दिल्ली दौरे में अपने हमशक्ल के साथ पूर्व सीएम मधु कोड़ा से मिले स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी

दिल्ली दौरे में अपने हमशक्ल के साथ पूर्व सीएम मधु कोड़ा से मिले स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी

by Dayanand Roy

सोशल मीडिया पर शेयर की मुलाकात की तस्वीरें

रांची : स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने शुक्रवार को दिल्ली दौरे में एक हमशक्ल के अलावा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से मुलाकात की। इस मुलाकात का वाकया उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इरफान अंसारी ने लिखा है कि अपने हमशक्ल से मिलकर सचमुच हैरान रह गया। एक पल को समझ नहीं आया कि असली कौन और नकली कौन।

लेकिन आश्चर्य यह कि उनका ‘नकली चेहरा’ भी असली से कम नहीं, बल्कि कई मायनों में भारी पड़ा। न घमंड, न दिखावा, सिर्फ़ अपनापन, विनम्रता और संस्कार से भरा व्यक्तित्व। अच्छी विचारधारा और व्यवहार से भरपूर इस मुलाक़ात ने मुझे एक अद्भुत अनुभव दिया।

झारखंड भवन में मिले इस नेता की सबसे बड़ी पहचान है—सबको साथ लेकर चलने की सोच, बिना भेदभाव और बिना जातिवाद के, इंसानियत से भरा दिल। दिल्ली में संघर्षों के बीच उन्होंने जो मुक़ाम हासिल किया है, वह वाक़ई प्रशंसनीय है।

मैंने उन्हें झारखंड आने का आमंत्रण दिया और कहा कि हमारा झारखंड खुशहाली, अमन, चैन और शांति की धरती है… यहां मोहब्बत है, नफ़रत नहीं। इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से भी मुलाकात हुई।

Related Articles

Leave a Comment