Home » एलेक्स को पढ़ने के लिए हर महीने चार हजार देगी सरकार, मां नूतन टोप्पो को आवास उपलब्ध करायेगी हेमंत सरकार

एलेक्स को पढ़ने के लिए हर महीने चार हजार देगी सरकार, मां नूतन टोप्पो को आवास उपलब्ध करायेगी हेमंत सरकार

by Dayanand Roy

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने मां बेटे को बुलाकर हर संभव मदद का दिया आश्वासन

रांची : पेट्रोल पंप की रोशनी में पढ़ाई करने वाले मासूम एलेक्स मुंडा और उनकी मां नूतन टोप्पो के संघर्ष की कहानी सामने आने के बाद हेमंत सरकार ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया, जिसके बाद जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। सोमवार को रांची के डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने मां-बेटे को बुलाकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि फिलहाल एलेक्स की पढ़ाई के लिए सरकार हर महीने 4 हजार रुपये की सहायता देगी। इसके साथ ही नूतन टोप्पो को आवास उपलब्ध कराया जाएगा। एलेक्स जिस स्कूल में अभी पढ़ रहा है, वहां अब उससे कोई फीस नहीं ली जाएगी।

प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि एक साल बाद एलेक्स को आवासीय विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी, ताकि उसका भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल हो सके। इस पहल के बाद मां-बेटे के चेहरे पर उम्मीद की नई मुस्कान दिख रही है।

इस कहानी को समाज और प्रशासन तक पहुंचाने वाले सभी लोगों का आभार जताया गया है, जिनके प्रयास से एक संघर्षशील परिवार को नई राह और सहारा मिला है।

Related Articles

Leave a Comment