मनातू में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को नौकरी के साथ दो करोड़ की सहायता राशि उपलब्ध करायेगी सरकार : राधाकृष्ण किशोर

Dayanand Roy
1 Min Read

पलामू : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगी। मनातू में हुए मुठभेड़ में शहीद संतन कुमार मेहता और सुनील राम के परिजनों को सरकार प्रति परिवार लगभग दो करोड़ की सहायता राशि उपालब्ध करायेगी। इससे पहले उन्होंने मनातू में दोनों परिवारों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

वित्त मंत्री ने कहा कि उनकी वीरता पर पलामू ही नहीं, पूरे झारखंड को गर्व है। उन्होंने शहीद परिवारों को आश्वस्त किया और कहा कि दोनों शहीद जवानों की पत्नियों को पुलिस विभाग में नियुक्ति दी जायेगी। पलामू के मनातू नक्सली हमले में शहीद हुए जवान संतान मेहता और सुनील राम की पत्नी ने झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से कहा है कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान नहीं रुकना चाहिए।

जिन लोगों ने उनके सुहाग को उजाड़ा है, उन्हें सख्त सजा मिलनी चाहिए। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने पलामू में मीडिया को बताया कि शहीद की पत्नियों ने सरकार से नक्सलियों के खिलाफ अभियान को लेकर मार्मिक अपील की है। दोनों ने कहा है कि नक्सलियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *