हजारीबाग : बड़कागांव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद के हजारीबाग बड़कागांव स्थित कुल तीन ठिकानों पर ईडी की रेड चल रही है। टीम अम्बा प्रसाद और दो बालू कारोबारियों के घर पर भी छापेमारी कर रही है।
आरकेटीसी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी से जुड़े मामले में ईडी ने यह कार्रवाई की है। ईडी ने अंबा प्रसाद के निजी सहायक संजीव साव, मनोज दांगी और पंचम कुमार के बड़कागांव स्थित ठिकाने पर छापेमारी की है।
गौरतलब है कि अंबा प्रसाद वर्तमान में कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी पश्चिम बंगाल कांग्रेस हैं। उनके पिता योगेंद्र साहू झारखंड सरकार कृषि मंत्री रह चुके हैं। उनकी मां निर्मला देवी भी बड़कागांव से विधायक रह चुकी है।
