Home » मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की बाढ़ राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की बाढ़ राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा

by Dayanand Roy

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान उन्होंने नदियों के किनारे वाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा है। नीतीश ने कहा कि प्रभावित लोगों को यथाशीघ्र और पूरी संवेदनशीलता के साथ मदद सुनिश्चित की जाएगी।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के बीच राहत एवं बचाव कार्य पूरी मुस्तैदी से करने, आनुग्रहिक राहत राशि) का वितरण जल्द से जल्द कराने को भी कहा है।

इस दौरान हुई फसल क्षति को लेकर किसानों के बीच राशि का भुगतान सुनिश्चित करने तथा बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्स्थापन कार्य भी करने का निर्देश दिया है ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Related Articles

Leave a Comment