1159 करोड़ की योजनाओं का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया शिलान्यास तथा लोकार्पण

Dayanand Roy
2 Min Read

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश ने ने शुक्रवार को पटना जिले में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 1159 करोड़ 84 लाख रुपये लागत की कुल 17 योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ तथा लोकार्पण किया।

इनमें पुनपुन पिण्डदान स्थल पर निर्मित लक्ष्मण झूला केबल सस्पेंशन पुल का उद्घाटन, पालीगंज प्रखंड अंतर्गत पुनपुन नदी पर आरसीसी पुल एवं पहुंच पथ तथा पुनपुन स्टेशन से पटना रिंग रोड को जोड़ने वाली सहायक रोड तक पथ का निर्माण कार्य, पालीगंज के उलार सूर्य मंदिर में पर्यटकीय सुविधा का विकास एवं सोहगी मोड़ को पटना-गया-रोड तक 2-लेन सड़क से जोड़ने के कार्य शामिल हैं।

 साथ ही विद्युत शक्ति उपकेंद्र, नई लाइनों का निर्माण, विद्युत शक्ति उपकेंद्रों में ट्रांसफार्मर की क्षमता का विस्तार, लाइनों की रिकंडक्टरिंग, बीजीसीएल डबल सर्किट संचरण लाइन का निर्माण निर्माण तथा खगौल ग्रिड उपकेंद्र का जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण कार्य आदि भी शामिल हैं।  

इस मौके पर उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से विद्युत आपूर्ति संरचना सुदृढ़ होगी, जिले में पर्यटकीय सुविधाओं का विकास होगा तथा यातायात व्यवस्था और सुगम होगी, जिससे लोगों को काफी लाभ होगा।

प्रगति यात्रा के दौरान घोषित की गई सभी योजनाओं को रिकॉर्ड समय में स्वीकृत किया तथा काम भी शुरू कर दिया।

सरकार सभी घोषणाओं को पूरा करने के लिए संकल्पित है। इसके साथ ही वे पटना जिले के पुनपुन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।

 इसके पश्चात् सिकरिया ग्राम में स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *