पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविाार को दारोगा राय पथ स्थित नवनिर्मित एम॰एल॰ए॰ आवास का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नवनिर्मित विधायक आवास बहुत अच्छा बना है।
इन आवासों में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस परिसर का सौंदर्यीकरण भी बहुत अच्छे ढंग से किया गया है। सभी नवनिर्वाचित विधायकों को नवनिर्मित विधायक आवास उनके निर्वाचन क्षेत्र संख्या और विधानसभा क्षेत्र के आधार पर शीघ्र ही आवंटित कर दिया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने जे॰पी॰ गंगा पथ पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का भी जायजा लिया। जे॰पी॰ गंगा पथ के निर्माण से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत हो रही है। जे॰पी॰ गंगा पथ के सौंदर्यीकरण से वहां पैदल चलने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी।