साहिबगंज में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक की सीधी टक्कर में युवक की मौत, दूसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा

साहिबगंज के बरहेट-बोरियो मार्ग पर मिनी ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल होकर अस्पताल में इलाजरत है।

Dayanand Roy
1 Min Read

Sahibganj Road Accident: बरहेट-बोरियो मुख्य सड़क पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा हरिश्चंद्रपुर गांव के पास उस समय हुआ, जब एक मिनी ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मिनी ट्रक बरहेट की ओर जा रहा था, जबकि बाइक सवार बोरियो की दिशा में बढ़ रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर बरहेट पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं फरार ट्रक चालक की तलाश भी की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *