Home » बिहार में औद्योगिकीकरण को नई गति देगा कोका कोला प्लांट : सम्राट चौधरी

बिहार में औद्योगिकीकरण को नई गति देगा कोका कोला प्लांट : सम्राट चौधरी

by Dayanand Roy

 

बिहार में कोका-कोला के विशाल प्लांट का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने शनिवार को बक्सर के नावानगर औद्योगिक क्षेत्र में 1200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एसएलएमजी बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड के अत्याधुनिक और विशाल औद्योगिक संयंत्र का उद्घाटन कर हर्ष की अनुभूति हुई।

मौके पर उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सम्राट चौधरी ने कहा कि यह कोका-कोला प्लांट बिहार में औद्योगिकीकरण को नई गति देने के साथ-साथ हजारों-हजार स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर सृजित करेगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएगा।

बिहार अब उद्योग, निवेश और विकास की नई पहचान गढ़ रहा है। प्रदेश औद्योगिक क्रांति की ओर है।

Related Articles

Leave a Comment