सीआइपी में सेवा दे रहे 150 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों के पक्ष में खड़े हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को सीआइपी में सेवा दे रहे सुरक्षाकर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनकी समस्या के समाधान का भरोसा दिया।

संजय सेठ ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों से बात किया और पूरी समस्या से अवगत कराया। श्री सेठ ने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा।

गौरतलब है कि  15 वर्षों से भी अधिक समय से सीआइपी, कांके में सेवा दे रहे 150 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है। इससे सैकड़ों परिवारों के समक्ष रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *