Home » सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

by Dayanand Roy

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी को श्रद्धांजलि दी।

सुदेश महतो पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित अमर शहीद बाबा तिलका मांझी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर सुदेश ने कहा कि बाबा तिलका मांझी का बलिदान अविस्मरणीय है। गौरतलब है कि बाबा तिलका मांझी का जन्म 11 फरवरी 1750 को हुआ था। वे 13 जनवरी 1785 को शहीद को गए थे।

Related Articles

Leave a Comment