रांची : केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान के सुरक्षाकर्मियों ने शनिवार को संस्थान में 156 सुरक्षाकर्मियों को हटाकर होमगार्ड को रखे जाने के विरोध मे मांगपत्र पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय को सौंपा।
विनोद पांडेय ने इस विषय पर उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और सरकार के स्तर पर बात रखकर समाधान का भरोसा दिया।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्य रूप से झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली सदस्य सोनू मुंडा, कांके प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की तथा अन्य उपस्थित रहे।

