मुझे मिला व्हाइट बैज झारखंड का सम्मान
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कहा है कि युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सपना लेकर मैं दावोस आया हूं। हमारे पुरुखों और बाबा दिशोम गुरुजी के सपनों को पूरा करने के लिए मैं यहां वैश्विक मंच में अपने राज्य की तरफ से आया हूं।
सोमवार को पहले दिन विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ बहुत सकारात्मक बैठकें हुई। झारखण्ड आगे बढ़ेगा, तो हमारे राज्यवासी भी आगे बढ़ेंगे।
आज उसी कड़ी में दावोस में वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम पहुंच रहा हूं। आशा है आज के दिन भी झारखंड में निवेश की संभावनाओं पर कई ग्लोबल लीडर्स से विस्तृत चर्चा होगी।
वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम ने कल दावोस में मुझे व्हाइट बैज का जो सम्मान दिया है वो वास्तव में मेरे राज्यवासियों का सम्मान है, मेरे झारखंड का सम्मान है। आप सभी राज्यवासियों को इस अवसर पर हार्दिक बधाई और जोहार।

