राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 से 30 दिसंबर तक झारखंड के दौरे पर रहेंगी। उनके झारखंड दौरे को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए रांची में हाई अलर्ट घोषित किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गयी है।

उनरकी सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए रांची के जोनल आईजी मनोज कौशिक, रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री, एसएसपी राकेश रंजन और अन्य अधिकारियों ने शनिवार को तैनात जवानों की ब्रीफिंग की।

जवानों को राष्ट्रपति के रूट, सुरक्षा प्रोटोकॉल और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। सभी प्रमुख चौराहों और कट्स पर वायरलेस सेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है।

राष्ट्रपति 28 दिसंबर की शाम रांची पहुंचेंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। उनके दौरे में जमशेदपुर और गुमला के कार्यक्रम भी शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *