राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन

Dayanand Roy
1 Min Read

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरूवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्रपति भवन में हुई इस मुलाकात में नितिन नवीन ने राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सहज व्यक्तित्व, राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा हम सभी के लिए निरंतर प्रेरणास्रोत है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *