रांची : रांची प्रेस क्लब के लिए मंगलवार का दिन बड़ा दिन रहा। रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने क्लब में कॉफी हाउस के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।
वह सुधा अरमान मेमोरियल ट्रस्ट, रांची प्रेस क्लब और रांची फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित महिला पत्रकारों के एकदिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए और इसी दौरान उन्होंने यह घोषणा की।
खास बात यह रही कि रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी की उपस्थिति में उनके सामने यह प्रस्ताव विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने रखा।
इस मौके पर रांची फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष जावेद अख्तर, सचिव मनोरंजन कुमार सिंह, संयुक्त सचिव नसीम, कोषाध्यक्ष विकास राजगढ़िया सहित एसोसिएशन के तमाम सदस्यों ने आयोजन में बड़ी भूमिका निभाई।
आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार रेखा पाठक, प्रेस क्लब कार्यकारिणी की सदस्य प्रतिमा जी और तमाम प्रतिभागी महिला पत्रकारों का योगदान स्तुत्य रहा।
आयोजन में अधिवक्ता प्रणव कुमार बब्बू, सुनील कुमार सहाय, क्लब के पूर्व सचिव अमरकांत, पूर्व सचिव अखिलेश सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष पिंटू दुबे सहित कई पत्रकार साथियों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।

