मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले पीवीएनएल के सीइओ अशोक सहगल, कहा- बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हुआ झारखंड

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : पीवीएनएल के सीइओ अशोक कुमार सहगल ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने 800 मेगावाट की एक यूनिट से व्यवसायिक बिजली का उत्पादन शुरू होने में राज्य सरकार से मिले सहयोग के लिए आभार जताया।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि 5 नवंबर से पीवीएनएल के 800 मेगावाट की क्षमता वाली एक यूनिट से बिजली का व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो चुका है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से हर स्तर पर मिले सहयोग का परिणाम है कि इस यूनिट से बिजली का व्यवसायिक उत्पादन तय समय पर शुरू हो सका है। वहीं, इस यूनिट के चालू हो जाने से झारखंड अब बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हो चुका है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *