सुदेश महतो के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला गूंज परिवार का प्रतिनिधिमंडल

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : गूंज परिवार के एक प्रतिनिधिमंडल ने आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के नेतृत्व में राज्यपाल संतोष गंगवार से सोमवार को शिष्टाचार मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 20 दिसंबर को सोनाहातु में झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पूर्व सांसद स्व विनोद बिहारी महतो की 9 फीट ऊंची प्रतिमा के लोकार्पण के लिए औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। राज्यपाल ने समारोह के लिए अपनी सहमति दे दी है।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिप अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा, जयपाल सिंह, सुनील सिंह, दुबराज महतो, श्याम महतो, मंजू मुंडा, रंगबहादुर महतो तथा किरीटी भूषण महतो शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *